breaking news

ममता सरकार का बड़ा फैसला- पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को दी जेड कैटेगरी की सुरक्षा





नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड कैटेगरी में कर दिया गया है। गांगुली के पास पहले से ही वाई कैटेगरी की सुरक्षा थी। लेकिन अब उसे अपग्रेड किया है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए ममता सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया गया है। गांगुली इस समय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर हैं।

सौरव गांगुली की जेड कैटेगरी की सुरक्षा में अब 8 से 10 पुलिसकर्मी होंगे। जो हर समय उनकी रखवाली करेंगे। पिछली सुरक्षा कैटेगरी में उनके पास 3 पुलिसकर्मी रहते थे। मंगलवार को राज्य सचिवालय के प्रतिनिधि गांगुली के बेहाला ऑफिस पहुंचे। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार और स्थानीय पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियों के साथ वहां एक बैठक हुई।

सौरव गांगुली इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ हैं। वह 21 मई को कोलकाता लौटेंगे। उसी दिन से उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। वह साल 2015 से 2019 तक बंगाल क्रिकेट एसोशिसन के चीफ रह चुके हैं। फिर वह साल 2019 से 2022 तक बीसीसीआई के प्रेसीडेंट पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Share With