
नाशिक। महाराष्ट्र के नाशिक में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक हाईवे पर एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार 10 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 7 महिलाएं और 3 पुरूष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस में कुल 45 लोग सवार थे।
हादसे मे 25 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सिन्नार से शिरडी हाईवे पर पथारे गांव के पास बस हादसे की शिकार हुई। बस का एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है, मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।