मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश को शीर्ष राज्य का आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने पर दी बधाई





भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार -2022 में शीर्ष राज्य का स्थान प्राप्त होने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नवाचार और सर्वोत्तम उपचार के साधन अपना कर मध्यप्रदेश ने शीर्ष राज्य का स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान पूरी टीम और विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारियों, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के प्रयासों और कर्मठता से प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार आरोग्य मंथन- 2022 के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया द्वारा प्रदान किया गया।

Share With