इंटरटेनमेंट

मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए कमाल राशिद खान, कोर्ट ने 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा





नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान अक्सर अपने ट्वीट और विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते है। अब फिर से एक बार एक्टर कमाल मुसीबत में फंस गए है। दरअसल, मुंबई की मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता कमाल आर खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीसीपी विशाल ठाकुर के मुताबिक, एक्टर को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कई वर्षों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वो पुलिस के साथ लुक्का- छुप्पी खेल रहे थे। विदेश में होने की वजह से उनके विरुद्ध लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। इस बीच जैसे ही कमाल ने कल मुंबई लैंड किया, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के मुताबिक, उन्होंने आज जमानत के लिए कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दी है, जिस पर शाम चार बजे सुनवाई होगी। बता दें कि अभिनेता को आईपीसी की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बीच गिरफ्तारी के बाद अभिनेता से मीडिया द्वारा संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी केआरके कई बार ऐसी मुसिबतों का सामना कर चुके है। केआके पहले भी अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं कुछ समय पहले बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान ने भी केआरके पर मानहानि का केस दर्द कराया था। क्योंकि केआरके ने उनकी फिल्म राधे को लेकर निगेटिव रिव्यू दिया था।

Share With